{"_id":"598354d84f1c1b4b778b46fd","slug":"15017792517-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर ने जूनियर के साथ की मारपीट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर ने जूनियर के साथ की मारपीट!
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी चमोली में सीनियर बच्चों की ओर से जूनियर बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला प्र्रकाश में आया है। मामले में अभिभावक ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई करने की मांग की।
देवाल की सरिता देवी ने ज्ञापन में बताया कि उनका छोेटा बेटा नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में 10वीं का छात्र है। 31 जुलाई की रात को नवोदय विद्यालय के 12वीं कक्षा के 10 छात्रों ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों को हॉस्टल के अपने कमरे में बुलाकर पिटाई की। मामले की सूचना पर जब विद्यालय प्रबंधन से शिकायत करने की कोशिश की गई तो विद्यालय में प्राचार्य सहित कार्यालय का नंबर नहीं मिला। ऐसे में विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंता बनी है। सरिता देेवी ने डीएम से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में विद्यालय के प्राचार्य से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं डीएम आशीष जोशी ने कहा कि मामले की पूरी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से मामले की लिखित कार्रवाई मांगे जाने के बाद पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन