{"_id":"598354d44f1c1b0b778b46fd","slug":"150177924819-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल मार्ग पर आवाजाही बनी खतरनाक, पालिका बनी लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल मार्ग पर आवाजाही बनी खतरनाक, पालिका बनी लापरवाह
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के विभिन्न वार्डों को जाने वाले पैदल संपर्क मार्गों की दशा दयनीय बनी है। बारिश के कारण खस्ताहाल मार्ग आवागमन में खतरनाक बने हैं। लोगों ने एसडीएम और डीएम को शिकायत करते हुए समस्या के निस्तारण की मांग की।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनुज डिमरी, गणेश शाह, कमलेश गैरोला, सीपी चमोली आदि का कहना है कि नगर के सांकरी वार्ड के सुभाषनगर और सांकरी मोहल्लों को जोड़ने वाला नैनीताल हाईवे से जुड़ा पांच सौ मीटर संपर्क मार्ग बदहाल है। यहां दलदल और जमा पानी लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। उफनाती पिंडर नदी के समानांतर बने इस मार्ग पर रेलिंग भी आधी अधूरी है। ऐसे में इस मार्ग से रोज गुजरने वाले सैकड़ों लोग और स्कूली बच्चे जान जोेखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं मुख्य बाजार से अपर बाजार जाने वाले पैदल मार्ग पर लगाई गई टाइल्स कई जगह से उखड़ गई हैं। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि मामले में शिकायतें मिली हैं, जिस पर पालिका को जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन