{"_id":"5980e0ba4f1c1b6b308b4568","slug":"15016184517-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा: कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा: कुलदीप
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नौ से करेगी ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ आंदोलन
-- बजट पर श्वेतपत्र लाने की मांग, भाजपा व कांग्रेस ने जनता को किया गुमराह
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने भाजपा पर विपक्ष को खत्म कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कहा कि पार्टी नौ अगस्त से ‘भाजपा भगाओ देश बचाओ’ आंदोलन शुरू करेगी। रावत ने प्रदेश सरकार से बजट पर श्वेतपत्र लाने की मांग भी की है। मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि भाजपा खरीद फरोख्त के जरिए देश में विपक्ष को समाप्त करना चाहती है, जोकि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है। उन्हाेंने उत्तराखंड के मौजूदा हालातों पर कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने रोजगार, पर्यटन, उद्योग, शराब, खनन आदि की नीतियां बनाने की बजाए जनता को सिर्फ गुमराह ही किया है।
रावत ने राज्य की सीमा पर चीनी घुसपैठ और लगातार खाली होते सीमांत गांवों को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया। कहा कि गांवों के खाली होने से उत्तराखंड चीन के लिए साफ्ट टारगेट हो सकता है। बताया कि पार्टी नौ अगस्त चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। जिला मुख्यालयों धरना-प्रदर्शन, 25 अगस्त को देहरादून में जवाब दो हिसाब दो रैली आयोजित की जाएगी। दिसंबर माह में हल्द्वानी, जनवरी में हरिद्वार और फरवरी में कोटद्वार में सम्मेलन आयोजित होंगे। कोटद्वार सम्मेलन में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के शिरकत करने की उम्मीद है। वार्ता में सपा प्रदेश सचिव रमेश चंद्र गौड़, प्रवक्ता अतुल यादव, नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, सरदार गोविंद सिंह, अतुल शर्मा, चंपा देवी आदि शामिल थे।