फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील में गौहरीमाफी के वाशिंदों का प्रदर्शन

तहसील में गौहरीमाफी के वाशिंदों का प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
तहसील में गौहरीमाफी के वाशिंदों का प्रदर्शन
तहसील में गौहरीमाफी के वाशिंदों का प्रदर्शन
विज्ञापन

-- गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू न होने से गुस्सा, कार्यवाही की मंाग की

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गौहरीमाफी में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों ने सुरक्षा तटबंधों का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील दिवस में आए एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। साथ ही बाढ़ सुरक्षा कार्यों में देरी होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रधान सरिता रतूड़ी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने गांव के लिए स्वीकृत बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं होने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि गौहरीमाफी गांव वर्षों से गंगा और सौंग नदी की बाढ़ का सामना कर रहा है, लेकिन आज तक उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। पूर्व में सुरक्षा के लिए तटबंध और तार जाल की स्वीकृति मिली थी। इसके बावजूद अभी भी गंगा और सौंग के किनारों पर निर्माण कार्य सहीं ढंग से शुरू नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधान पर भी निर्माण कार्यों को रोकने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने एडीएम अरविंद कुमार पांडे को एक ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। बीडीओ अनीता पंवार ने ग्रामीणों से बात कर उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिया। प्रदर्शन में भगवती प्रसाद सेमवाल, सुरेंद्र सिंह रावत, कुशाल सिंह राणा, राजाराम कोठियाल, पुनीत बगियाल, भगवंत संधु, कीर्ति रावत, दिगंबर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed