{"_id":"5980ac484f1c1b0c468b456b","slug":"150160502512-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे की जद में आ रही दुकानों के चिन्हिकरण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे की जद में आ रही दुकानों के चिन्हिकरण का किया विरोध
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए चमोली बाजार में राजस्व विभाग और बीआरओ की ओर से हाईवे किनारे दुकानों के चिह्निकरण का बजरंग दल चमोली ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुकानें ध्वस्त होने से दुकान स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा और बेरोजगारी के कारण पहाड़ से पलायन होगा।
चमोली बाजार में बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना है और करीब पचास दुकानें हाईवे की जद में आ रही हैं। दल के विभाग संयोजक पवन सिंह राठौर, जिला मंत्री राकेश मैठाणी, जिला संयोजक जितेंद्र कठैत, बलवीर रावत, देवेंद्र गुर्साइं, अनुराज वर्मा, मनदीप, जोत सिंह, कुलदीप वर्मा, सोवन फरस्वाण और विजय सिंह ने इस संबंध में सीएम और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि कस्बा क्षेत्रों में हाईवे के चौड़ीकरण से हजारों व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे। कई व्यवसायियों की ओर से व्यवसाय चलाने के लिए बैंक से ऋण भी लिया है। बीआरओ के कमान अधिकारी पीसी सरकार का कहना है कि व्यवसायियों को मुआवजा दिया जाएगा। हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों को हटाना पड़ेगा। राजस्व विभाग इस कार्य में लगा हुआ है।
विज्ञापन