फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा उपखण्ड़ अधिकारी को ज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा उपखण्ड़ अधिकारी को ज्ञापन

Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा उपखण्ड़ अधिकारी को ज्ञापन
बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणाें ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-- लंबे समय से लो वोल्टेज और बिजली फ्लेक्चुएशन से परेशान हैं ग्रामीण

अमर उजाला व्यूरो
ऋषिकेश। लंबे लो- वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे नगर पालिका के आदर्श ग्राम क्षेत्र के नागरिकों ने ऊर्जा निगम से समस्या के जल्द निराकरण की मांग की है। सोमवार को नगर पालिका के पूर्व सभासद खुशहाल सिंह राणा के नेतृत्व में आदर्श ग्राम के नागरिकों ने विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। बताया कि आदर्श ग्राम क्षेत्र में कई वर्षों से बिजली की फ्लेक्चुएशन और लो- वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व में भी कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने उपखंड अधिकारी से बिजली संबंधी समस्याओं से नागरिकों को जल्द निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर कांग्रेस महासचिव आशू वर्मा, दीपक धमांदा, उत्तम सिंह बिष्ट, लाखीराम कुड़ियाल, श्रवण बिजल्वाण, राजेंद्र सिंह, सुमन बिजल्वाण, कांति जोशी, अंकुर मलिक, संगीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed