{"_id":"597f63284f1c1b59538b499d","slug":"15015207688-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए गढ़वाल विवि ने दिया एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए गढ़वाल विवि ने दिया एक और मौका
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। वार्षिक परीक्षा 2016 में जो छात्र विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए है उन्हें गढ़वाल विवि प्रशासन ने एक और मौका दिया है। विवि प्रशासन इन छात्रों के लिए प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है।
गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केडी पुरोहित ने बताया कि ऐसे छात्रों के लिए 9, 10 व 11 अगस्त को विभिन्न केंद्रों पर मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। देहरादून के सभी महाविद्यालयों के छात्रों की समस्त विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एसजीआरआर पीजी कालेज, देहरादून जनपद के सभी महाविद्यालयों के सैन्य व भूगर्भ विज्ञान के छात्रों के लिए डीबीएस पीजी कालेज देहरादून, देहरादून व हरिद्वार जनपद सभी महाविद्यालयों की गृह विज्ञान व चित्रकला के छात्राओं के लिए एमकेपीजी कालेज देहरादून, पौड़ी व रुद्रप्रयाग जनपद के समस्त महाविद्यालयों के छात्रों के लिए बिड़ला परिसर श्रीनगर, चमोली जनपद के समस्त महाविद्यालयों के छात्रों के लिए पीजी कालेज गोपेश्वर, टिहरी व उत्तरकाशी जनपद के समस्त छात्रों के लिए बादशाहीथौल टिहरी व हरिद्वार जनपद के समस्त छात्रों के लिए केएलडीएबी रुड़की में प्रयोगात्मक पर मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपना अनुक्रमांक, नामांकन संख्या साथ लाना होगा। ब्यूरो