{"_id":"597f60564f1c1bd8588b4645","slug":"1501520046150-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से चमोली जिले में 50 ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से चमोली जिले में 50 ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिले के 50 ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। ऐसे में ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। जो मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खुले भी हैं, वे बारिश से खतरनाक बने हैं। सोमवार को दिनभर बारिश के कारण मार्ग खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया।
रविवार रात को हुई भारी बारिश से उर्गम घाटी के गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग हेलंग-उर्गम मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया। साथ ही निजमुला घाटी को जोड़ने वाला बिरही-निजमुला-पगना मोटर मार्ग भी जगह-जगह बंद पड़ा है। जिले में मोली-लासी-सरतोली, पुरसाड़ी-पलेठी, गोपेश्वर-पोखरी, जौरासी-हापला-कलसिर-घोतिघार, चमसिल-घोतिघार, खरसाई-मोठा-ग्वाड़, धारडुंग्री-मैखुरा, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण-कालूसैंण, नंदप्रयाग-देवधाल, थराली-घाट, पोखरी-विशाल-आली, घाट-थराली, सेरा-मोख-कुंडी, गौचर-बरतोली, उमट्टा-मौंणा, परखाल-चोपता-केदारकोट सहित 50 सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी हैं। ग्रामीण मदन सिंह फरस्वाण, कमल सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह व हरेंद्र सिंह ने कहा कि मार्ग बंद होने से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि व अन्य निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। बारिश बंद होते ही सड़कों को सुचारु कर लिया जाएगा।