फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षा विभाग ने माणा और रडुवा के शिक्षक भेजे जीआईसी बूरा

शिक्षा विभाग ने माणा और रडुवा के शिक्षक भेजे जीआईसी बूरा

Sun, 30 Jul 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने माणा और रडुवा के शिक्षक भेजे जीआईसी बूरा
गोपेश्वर। जीआईसी बूरा में शिक्षकों की तैनाती सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर दो दिन से क्रमिक अनशन कर रहे न्याय पंचायत बूरा के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) आशुतोष भंडारी के लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर लिया है। शिक्षा विभाग ने जीआईसी माणा-घिंघराण और जीआईसी रडुवा-चांदनीखाल से एक-एक सह अध्यापक को चक्रीय क्रम में जीआईसी बूरा भेजने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

28 जुलाई से ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर में दिन-रात का क्रमिक अनशन कर रहे थे। शनिवार को शिक्षा मंत्री से लेकर डीएम और सीईओ से ग्रामीणों की कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। रविवार को सुबह 11 बजे डीईओ आशुतोष भंडारी और एसडीएम परमानंद आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के सम्मुख मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला की ओर से जारी लिखित आदेश पढ़कर सुनाया। कहा गया कि जीआईसी बूरा में गणित के शिक्षक की तैनाती जीआईसी माणा-घिंघराण और जीआईसी रडुवा-चांदनीखाल से की जाएगी। चहारदीवारी व विद्युतीकरण के लिए शीघ्र जिला योजना में प्रस्ताव रखा जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दर्शन सिंह, गुड्डू राम, भगवती प्रसाद, कमला देवी, सतेश्वरी देवी, शशि, वीरेंद्र सिंह, माहेश्वरी देवी, विशेश्वरी देवी, गीता, अनीता, दीपा, पुष्पा, कुंवरी देवी, महेंद्र सिंह, अवतार सिंह, अरविंद, प्रदीप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed