फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्टोन क्रशर सील, एराकंपनी के कर्मियों पर मुकदमा

स्टोन क्रशर सील, एराकंपनी के कर्मियों पर मुकदमा

Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्टोन क्रशर सील, एराकंपनी के कर्मियों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। पंतद्वीप पार्किंग के पास गंगा में अवैध खनन कराने के मामले में प्रशासन ने हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रही एरा कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा अवैध खनन सामग्री को ठिकाने लगाने के आरोप में भोगपुर स्थित स्वतंत्र स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया है। स्टोन क्रशर पर बेचे गए स्टॉक की भी जांच की जा रही है।

जिलाधिकारी दीपक रावत ने बृहस्पतिवार रात को पंतद्वीप पार्किंग के पास गंगा में छापा मारकर अवैध खनन का भंडाफोड़ किया था। छापे के दौरान यह बात सामने आई कि हाईवे चौड़ीकरण के नाम पर अवैध खनन कर भोगपुर के पास स्थित स्टोन क्रशर पर ठिकाने लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देश के बाद शुक्रवार को राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण कुमार त्यागी की ओर से एरा कंपनी के दो कर्मचारियों कमल पुत्र नीरज शुक्ला निवासी गोमतीनगर लखनऊ और शंकर पुंडीर पुत्र पीतांबर पुंडीर निवासी विष्णु गार्डन कनखल के खिलाफ अवैध खनन कराने के आरोप में हरिद्वार नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एरा कंपनी से जुडे़ बताए जा रहे हैं। बताया कि आरोपियों ने बिना अनुमति के गंगा से खनन सामग्री निकालते हुए पकड़े गए थे। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र पोखरियाल को सौंपी गई है। दूसरी ओर एसडीएम मनीष कुमार सिंह की निगरानी में देर रात ही राजस्व टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री खरीदने वाले स्टोन क्रशर को सील कर दिया है। तहसीलदार सुनैना राणा के नेतृत्व में राजस्व टीम भोगपुर स्थित स्वतंत्र स्टोन क्रशर पहुंची। तहसीलदार सुनैना राणा ने बताया कि स्वतंत्र स्टोन क्रशर को सील कर दिया गया है। इस बीच जिलाधिकारी ने इस मामले में यूपी और उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed