फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मातृसदन ने कराया सीबीआई के दो अफसरों पर अवमानना का वाद दायर

मातृसदन ने कराया सीबीआई के दो अफसरों पर अवमानना का वाद दायर

Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मातृसदन ने कराया सीबीआई के दो अफसरों पर अवमानना का वाद दायर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार। मातृसदन ने सीबीआई के दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ देहरादून सीबीआई की विशेष कोर्ट में अवमानना का वाद दायर किया है। आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी सीबीआई ने मातृसदन के ब्रह्मचारी निगमानंद की मौत के मामले में संस्था की ओर से उठाए गए बिंदुओं पर जांच नहीं की।
शुक्रवार को मातृसदन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि मामला वर्ष 2013 का है, जब गंगा में खनन बंदी को लेकर मातृसदन के संत निगमानंद की अनशन (तपस्या) चल रहा था। अनशन के दौरान संत निगमानंद की देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत के बाद मातृसदन ने कई सत्ताधारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दर्ज कराया था। केस की जांच कर रही सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट न्यायालय के समक्ष रख दी थी। कोर्ट ने 9 सितंबर वर्ष 2015 में सीबीआई को कुछ बिंदुओं पर दोबारा जांच के आदेश दिए थे। करीब दो साल बीतने के बाद भी सीबीआई ने जांच आगे नहीं बढ़ाई। वाद के अनुसार सीबीआई डायरेक्टर और एसपी सीबीआई देहरादून के खिलाफ एक वाद देहरादून स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में दायर किया गया है। जल्द ही दायर वाद को हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मातृसदन के स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि निगमानंद के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। दूसरी ओर स्वामी शिवानंद सरस्वती ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास गंगा में ही चल रहे अवैध खन को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed