फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   झुलसने से कांवड़ियें की मौत

झुलसने से कांवड़ियें की मौत

Thu, 20 Jul 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
झुलसने से कांवड़ियें की मौत

विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार- दिल्ली हाईवे पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक कांवड़िए की झुलसने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य हादसे में भी एक कांवड़िए की मौत हुई है।
दुर्घटना ज्वालापुर क्षेत्र के सीतापुर बाईपास पर अपराह्न करीब तीन बजे की है। दिल्ली के डाक कांवड़ियों का दल डाक कांवड लेकर लौट रहा था। सीतापुर बाईपास पर पहुंचते ही कांवड वाहन के ऊपर बैठा कांवड़िया हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। कांवड़िए को भूमानंद धर्मार्थ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कांवड़िए की पहचान मनोज (32) पुत्र सूरजभान निवासी नांगलोई कैंप नगर दो ब्लॉक सी नई दिल्ली के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, बहादराबाद क्षेत्र में हाईवे पर शनिदेव मंदिर के निकट डाक कांवड वाहन से गिरकर कांवड़िए की मौत हो गई। कांवड़िए की पहचान लामा देव सिंह (45) पुत्र कुंदन सिंह निवासी श्याम विहार फेज दिनारपुर वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



बाइक सवार दो कांवड़ियों को ट्रक ने कुचला, गंभीर
धनौरी। हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे बाइक सवार दो कांवड़ियों को कांवड़ियों के ही एक ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने कांवड़ियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने हरियाणा निवासी ट्रक चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना भगवानपुर के सिसौना गांव निवासी तीस वर्षीय सोनू कुमार पुत्र पदमसिंह व सत्रह वर्षीय अर्जून कुमार हरिद्वार से जल लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। धनौरी में रतमऊ नदी के पुल पर पीछे से आ रहे कांवड़ियों के एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों कांवड़िए उछलकर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरते ही कांवड़ियों से भरे ट्रक का पहिया दोनों के पैरों को कुचलता हुआ गुजर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कांवड़ियों को इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया। कलियर थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया गया है। ट्रक में सवार अन्य कांवड़ियों को ट्रक से उतारकर रवाना कर दिया है। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम उमरखा खुर्द जनपद जींद हरियाणा निवासी सुभाष कुमार पुत्र दलेल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed