फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि से विज्ञान वर्ग में पीजी करना आसान नहीं...

गढ़वाल विवि से विज्ञान वर्ग में पीजी करना आसान नहीं...

Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि से विज्ञान वर्ग में पीजी करना आसान नहीं...

विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल विवि से विज्ञान में पीजी करना आसान नहीं होगा। विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा में विज्ञान वर्ग में उपलब्ध सीटों से कई गुना अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, जबकि कला वर्ग के अधिकांश सभी विषयों में निर्धारित सीटों से कम छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं।
गढ़वाल विवि में स्कूल ऑफ साइंस, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस, स्कूल ऑफ अर्थ साइंस के विभिन्न विषयों के पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मारामारी है। इन विषयों में निर्धारित सीटों से कई गुना अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हैं। प्रवेश के लिए सबसे अधिक मारामारी रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतुविज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों में है। गढ़वाल विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए 7410 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 5776 छात्र सम्मिलित हुए थे। परीक्षा संयोजक प्रो. पी प्रसाद ने बताया कि प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 19 जुलाई से पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
विज्ञापन


इन विषयों में सबसे अधिक मारामारी
श्रीनगर। रसायन विज्ञान प्रवेश के लिए मारामारी में सबसे ऊपर है। विवि के तीनों परिसरों में (श्रीनगर-60, पौड़ी व टिहरी में 35-35)130 सीटें निर्धारित हैं, जबकि रसायन विज्ञान में 608 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी है। भौतिक विज्ञान में 100 सीटें निधारित हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा में 395 छात्र शामिल हुए हैं। यही स्थिति जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कला वर्ग में छात्रों का टोटा
श्रीनगर। कला वर्ग के अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषय में मात्र 63 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी है, जबकि तीनों परिसरों में 150 सीटें हैं। कला वर्ग के लगभग सभी विषयों में यही स्थिति है।


प्रवेश परीक्षा में श्रीनगर व दून परीक्षा केंद्र का रहा दबदबा
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की पीजी प्रवेश परीक्षा में विभिन्न विषयों में टॉप फाइव में स्थान बनाने वाले छात्र श्रीनगर और देहरादून परीक्षा केंद्र के छात्र हैं। वनस्पति विज्ञान में पहले तीन स्थान पर देहरादून परीक्षा केंद्र के छात्र हैं, जबकि रसायन विज्ञान में पहले दो स्थान पर श्रीनगर परीक्षा केंद्र के छात्र हैं। जंतुविज्ञान में पहले दो स्थान पर श्रीनगर, फिजिक्स में पहले स्थान पर देहरादून, गणित में पहले दो स्थान पर श्रीनगर व भूगर्भ विज्ञान में पहले दो स्थान पर देहरादून परीक्षा केंद्र के छात्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed