{"_id":"596f8e724f1c1b2d4d8b4653","slug":"15004832581-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ ने किया अस्पताल और वार्डो का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ ने किया अस्पताल और वार्डो का निरीक्षण
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। सीएचसी में बुधवार को मरीजों की भीड़ लगी रही और सुबह से शाम तक डॉक्टर जगदीश जोशी ने 150 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डा. मयंक बडोला ने वार्डो सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पैरामेडिकल टीम को अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया। साथ ही चेतावनी दी यदि इलाज में किसी तरह की कोताही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी में मंगलवार को मरीजों को भर्ती करने पर स्टाफ नर्स और अन्य कर्मियों की डॉक्टर के साथ बहस हो गई थी। डाक्टर का कहना था कि स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं में सपोर्ट नहीं कर रहा है। इसके बाद बुधवार को डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया। डा. बडोला ने कहा कि कई बार मरीजों को पूरी दवाइयां न दिए जाने की शिकायतें मिली हैं। डाक्टर के कहने पर भी मरीजों का भर्ती के दौरान चेकअप नहीं किया जाता। ऐसे कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और मरीजों ने कहा है कि डा. जगदीश के आने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। जनप्रतिनिधि भास्कर पांडे ने कहा कि बड़ी मुश्किल से थराली में कोई डाक्टर मरीजों का उपचार कर रहा है। ऐसे में डॉक्टर का सहयोग किया जाना चाहिए।