{"_id":"596f8e6f4f1c1b63068b46d2","slug":"150048325514-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग की लघु फिल्म को मिला सार्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग की लघु फिल्म को मिला सार्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर (ब्यूरो)। गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग के छात्रों की ओर से बनाई गई लघु फिल्म ‘सैर-सलीका’ को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सार्टिफिकेट भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से दिया गया है।
गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पर्यटन स्थलों पर सफाई का अभिनव प्रयोग किया था। विभाग के सर्वेश उनियाल ने बताया कि इस अभियान का नाम सैर-सलीका रखा गया था। अभियान का उद्देश्य था कि पर्यटन स्थलों के भ्रमण के दौरान स्थलों की स्वच्छता का ध्यान भी रखा जाय। पर्यटन स्थलों के भ्रमण का सलीका कैसा हो, यह निर्धारित किया जाए। उनियाल ने बताया कि सैर-सलीका अभियान की शुुरुआत 1 मार्च 2016 को जयपुर के अलर्बट हॉल से की गई थी। पर्यटन विभाग के छात्रों ने सैर-सलीका अभियान के तहत पर्यटन स्थलों की स्वच्छता पर ढाई मिनट की एक लघु फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में पर्यटन स्थलों के भ्रमण के दौरान किए गए स्वच्छता कार्यों पर क्लिपिंग थी। फिल्म को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेजा गया था। मंत्रालय ने इस फिल्म को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है।