{"_id":"596f8e6d4f1c1b2d4d8b4650","slug":"15004832535-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलारी में सड़क अवरुद्ध होने से बाड़ाहोती जा रही प्रशासन की टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलारी में सड़क अवरुद्ध होने से बाड़ाहोती जा रही प्रशासन की टीम लौटी
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। चमोली जिले से लगी भारत-चीन सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती के निरीक्षण के लिए गई चमोली प्रशासन की टीम मलारी से आगे सड़क चार जगहों पर अवरुद्ध होने के कारण बीच रास्ते से ही लौट आई। अब सड़क दुरुस्त होने के बाद टीम दोबारा सीमा क्षेत्र के निरीक्षण के लिए जाएगी। जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रशासन की 17 सदस्यीय टीम सीमा क्षेत्र बाड़ाहोती के लिए जोशीमठ से रवाना हुई थी। मलारी से आगे टीम को बारिश के कारण सीमा क्षेत्र की सड़क अवरुद्ध मिली और टीम को लौटना पड़ा।े