{"_id":"596f8e6a4f1c1bff588b4656","slug":"15004832504-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैप रीडिंग के लिए श्रीनगर की धरातलीय बनावट है अति उपयुक्त: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैप रीडिंग के लिए श्रीनगर की धरातलीय बनावट है अति उपयुक्त: डीआईजी
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी के केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के 31वें बैच का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में 87 वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशिक्षण ले रहे है। प्रशिक्षण शिविर 9 सप्ताह तक चलेगा।
बुधवार को प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर केंद्र के डीआईजी उपेंद्र बलौदी ने कहा कि श्रीनगर की धरातलीय बनावट मैप रीडिंग के लिए अति उपयुक्त है। यहां उच्च स्तर की फायरिंग रेंज भी उपलब्ध है। प्रशिक्षण के लिए उच्च कोटि के प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान ड्रिल, हथियारों का ज्ञान, शारीरिक प्रशिक्षण, प्रशासनिक संगठन, एसएसबी अधिनियम, आंतरिक सुरक्षा, केस स्टडी, वाद-विवाद, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, मानव तस्करी आदि विषयों का अध्ययन कराया जाएगा। इस अवसर पर कोर्स संयोजक उप कमांडेंट संजीव कुमार ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तार से बताया। डीआईजी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
.......
21 से होगा एसआई सीधी भर्ती प्रशिक्षण शुरू
श्रीनगर। 21 जुलाई से केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र में उपनिरीक्षक सीधी भर्ती के बैच का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें 25 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभाग करेंगे, जिसमें 11 महिला व 14 पुरुष प्रशिक्षु शामिल हैं। प्रशिक्षण 10 माह का होगा।
विज्ञापन