{"_id":"596f8e634f1c1b2d4d8b464a","slug":"150048324315-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे का सबब बना जर्जर मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे का सबब बना जर्जर मोटर पुल
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट-बूरा सड़क पर सलबगड़ में नंदाकिनी नदी पर बनाए गए मोटर पुल पर बिछाया गया डामर कई जगहों से उखड़ गया है और इसके नीचे टीन की चादर भी क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही में खतरा बना है। पुल के शुरुआत में ही लोनिवि ने एक साइन बोर्ड लगाकर इतिश्री कर ली है।
घाट-बूरा सड़क ब्लॉक के ग्राम पंचायत घूनी, रामणी, पडेरगांव, तांगला, बूरा और आला को यातायात से जोड़ती है। पुल के गार्डर जंक खा रहे हैं और कई जगहों पर डामर भी उखड़ गया है। ग्राम प्रधान घूनी बसंती देवी, राजेंद्र नेगी और दौलत सिंह का कहना है कि पुल के सुधारीकरण के लिए कई बार लोनिवि के अधिकारियों से कहा गया है, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। इधर, लोनिवि कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता जेपी रतूड़ी का कहना है कि घाट-बूरा मोटर मार्ग पर चार माह पूर्व बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी, जिसके लिए पुल पर साइन बोर्ड भी लगा दिया गया है। पुल के सुधारीकरण का वित्तीय प्रस्ताव तैयार को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया ह। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही पुल का सुधारीकरण कार्य कर लिया जाएगा।
विज्ञापन