फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति आवास पर रात भर दिया धरना

अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति आवास पर रात भर दिया धरना

Wed, 19 Jul 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ताओं  ने कुलपति आवास पर रात भर दिया धरना

विज्ञापन

श्रीनगर। 5 प्रतिशत विवि वैटेज दिए जाने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार देर रात अभावित कार्यकर्ता कुलपति आवास के बाहर धरना पर बैठे रहे। छात्रों को बढ़ते आक्रोश को देखते हुए आखिरकार बुधवार शाम को छात्रों की मांगों के आगे झुकना पड़ा। कुलसचिव की ओर से मांगों पर कार्रवाई का छात्रों को लिखित आश्वासन दिया गया।

अभाविप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को चौरास परिसर में सब कार्यालय खोले जाने, विवि में एमटेक पाठ्यक्रम शुरू किए जाने व विवि में वाई-फाई सुविधा शुरू किए जाने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए कुलपति आवास पर धरना दिया। इस दौरान छात्रों से कुलपति की कई दौर की वार्ताएं भी हुई। बुधवार सुबह अभाविप कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, विनीत पोश्ती, अर्जुन कृष्ण गैरोला के नेतृत्व में कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां कुलपति प्रो. जेएल कौल विवि के अन्य अधिकारियों की बैठक प्रतिकुलपति के कक्ष में ले रहे थे। अभाविप कार्यकर्ता प्रतिकुलपति के कक्ष में पहुंचे गए। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं किए जाने तक वह कक्ष से बाहर नहीं जाएंगे। तभी डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने अभाविप कार्यकर्ताओं को काफी देर तक समझाया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें। बाद में कुलसचिव की ओर से छात्रों को लिखित आश्वासन दिया गया, जिसमें 5 प्रतिशत विवि वैटेज दिए जाने के लिए डीएसडब्ल्यू को निर्देशित किए जाने की बात लिखी गई थी। साथ ही चौरास परिसर में सब कार्यालय खोले जाने के लिए एक लेखाकार व एक एमटीएस की शीघ्र नियुक्ति किए जाने का भी लिखित आश्वासन दिया गया है। प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने बताया कि विवि प्रशासन ने सभी मांगों पर कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया है। वार्ता में डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी, मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, कुलसचिव डा. एके झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed