{"_id":"596b971a4f1c1b21658b4596","slug":"150022332618-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत में सवार यात्रियों को उतारने के लिए करनी पड़ी मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत में सवार यात्रियों को उतारने के लिए करनी पड़ी मेहनत
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बस की छत में सवार अमृतसर (पंजाब) के 3 तीर्थयात्रियों को उतारते समय पुलिस और यात्रियों में झड़प हो गई। आरोप है कि एक प्रशिक्षु उप निरीक्षक ने तीर्थयात्रियों को डंडा मार दिया।
अमृतसर से तीर्थयात्रा को निकले 3 यात्री रविवार को श्रीनगर में एक बस की छत में सवार हो गए। पुलिस ने यात्रियों को छत में न जाने की सलाह देते हुए उतरने को कहा, लेकिन तीर्थयात्री छत में बैठने की जिद में अड़े रहे और पुलिस के साथ बहस करने लगे। इसी बीच एक प्रशिक्षु एसआई ने आपा खोते हुए यात्रियों पर डंडा मार दिया। जिस पर यात्री चुप हो गए और नीचे उतर आए। पुलिस तीनों को कोतवाली में लाई। उनको समझाने के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि बस की छत में बैठने से मना करने पर यात्री बहस कर रहे थे। यात्रियों के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। उनको बस की छत से जबरन उतारना पड़ा। ब्यूरो