फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सूपलीगाड़ की लकड़ी की पुलिया बहने से दो ग्राम पंचायतों का संपर्क कटा

सूपलीगाड़ की लकड़ी की पुलिया बहने से दो ग्राम पंचायतों का संपर्क कटा

Sat, 15 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
सूपलीगाड़ की लकड़ी की पुलिया बहने से दो ग्राम पंचायतों का संपर्क कटा

विज्ञापन
देवाल। कैल नदी के सूपलीगाड़ में लकड़ी की पुलिया बहने से बलाड़ तथा पिनाउ ग्राम पंचायत का संपर्क देवाल मुख्यालय से कट गया है। ब्लाक प्रमुख ने डीएम को पत्र लिखकर यहां लगी हाइड्रॉलिक ट्राली चालू करने की मांग की।

वर्ष 2013 की आपदा से सूपलीगाड़ का झूला पूल बह गया था। तब आवागमन के लिए लोक निर्माण विभाग ने यहां हस्तचालित ट्राली लगाई। एक साल पहले यहां हाइड्रालिक ट्राली लगाई गई, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण दोनों ट्रालियां ठप पड़ी हैं। ऐसे में लोगों ने कैल नदी पर वैकल्पिक लकड़ी की पुलिया बनाकर आवागमन शुरू किया, लेकिन तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से कैल नदी उफान पर आ गई और यहां बनी लकड़ी की पुलिया बह गई। इससे बलाण और पिनाऊं गांव का संपर्क देवाल मुख्यालय से कट गया है। ग्रामीणों ने जल्द मामले में कार्रवाई कर ट्रालियों को दुरुस्त करने की मांग की। लोनिवि के ईई एसके पांडे ने बताया कि हस्तचालित ट्राली की रस्सी कटी है। रस्सी मंगा दी गई है और इसे जल्द लगा दिया जाएगा। 30 जुलाई तक हाईड्रालिक ट्राली को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed