{"_id":"5968f33f4f1c1b1c678b45fd","slug":"150005030415-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग दुर्घटना में लापता चल रहे दो लोगों के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग दुर्घटना में लापता चल रहे दो लोगों के शव मिले
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर (ब्यूरो)। रानीहाट में अलकनंदा नदी किनारे मिले दोनों शव रुद्रप्रयाग दुर्घटना में लापता हुए लोगों के हैं। शव की शिनाख्त हेमंत डिमरी और प्रताप सिंह के रुप में हुई है। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
बृहस्पतिवार सुबह कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के रानीहाट गांव के नीचे अलकनंदा नदी में दो शव तैरते हुए मिले थे। पुलिस को अंदेशा था कि शव रुद्रप्रयाग दुर्घटना में लापता चल रहे लोगों के हो सकते हैं। इसे देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना दी गई थी। 7 जुलाई को रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में जवाड़ी बाइपास मोटर मार्ग पर एक टैक्सी अलकनंदा नदी में समा गई थी। इस दुर्घटना में 6 लोग लापता चल रहे हैं। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले के स्वीली-सेम और बष्टी गांव से लोग शवों की शिनाख्त के लिए पहुंचे। उन्होंने शवों की पहचान कर ली। एसआई जगदीश पंत ने बताया कि शव प्रताप सिंह (52) पुत्र शेर सिंह नेगी निवासी बष्टी तहसील बसुकेदार और हेमंत डिमरी (23) पुत्र पुष्पानंद डिमरी स्वीली तहसील रुद्रप्रयाग के निकले। दोनों ही दुर्घटनाग्रस्त जीप में सवार थे और दुर्घटना के बाद से लापता चल रहे थे।