फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   208 अस्थायी कर्मियों को मिला छह माह का सेवा विस्तार

208 अस्थायी कर्मियों को मिला छह माह का सेवा विस्तार

Fri, 14 Jul 2017 09:55 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
208 अस्थायी कर्मियों को मिला छह माह का सेवा विस्तार
श्रीनगर (ब्यूरो)। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में विभिन्न स्रोतों से कार्यरत 208 अस्थायी कर्मियों को शासन ने छह माह का सेवा विस्तार दे दिया है। इससे कर्मचारियों का वेतन निकलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि अभी वेतन के लिए शासन से बजट नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों को सितंबर माह तक का सेवा विस्तार मिला है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज और बेस टीचिंग अस्पताल में नियत वेतन में 81, दैनिक वेतन में 117 और प्रबंधन समिति में 10 अस्थायी कर्मचारी तैनात हैं। लंबे समय से उक्त अस्थायी कर्मचारियों का भविष्य अनिश्चय की स्थिति में है। बार-बार सेवा विस्तार अटकने की वजह से कर्मियों की तनख्वाह भी रुक जाती है। पूर्ववती सरकार ने अक्तूबर 2016 से मार्च 2017 तक सेवा विस्तारीकरण दिया था। इसके चलते 1 अप्रैल से उक्त 208 कर्मियों का वेतन भुगतान लटक गया। तब से शासन की ओर से सेवा विस्तारीकरण पर कोई फैसला नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष फैला हुआ था। कालेज प्रशासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के माध्यम से कर्मचारियों का सेवा विस्तारीकरण का अनुरोध किया था। लंबी प्रतीक्षा के बाद इस जुलाई माह में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने उक्त कर्मियों की सेवा अवधि छह माह के लिए विस्तारित करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

........
गत दिवस सेवा विस्तारीकरण का आदेश मिला है। बजट मिलते ही वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।
सीएमएस रावत, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed