फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिखरने लगी ब्रहमकमल की खुशबु

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिखरने लगी ब्रहमकमल की खुशबु

Fri, 14 Jul 2017 09:46 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बिखरने लगी ब्रहमकमल की खुशबु

विज्ञापन
जोशीमठ। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इन दिनों राज्य पुष्प ब्रह्मकमल अपनी खुशबू बिखर रहा है। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी के आसपास ब्रह्म कमल के खिलने से क्षेत्र की खूबसूरती और भी बढ़ गई है। यहां खिले ब्रह्मकमल तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्र में तेरह हजार फीट की ऊंचाई के क्षेत्रों में खिलने वाले ब्रह्मकमल का आयुर्वेद के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों में भी विशेष महत्व है। ब्रह्मकमल और इसकी जड़ से दवाइयां बनाई जाती हैं। यह पुष्प गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में हिमालय पुत्री मां नंदा का प्रिय भी माना जाता है। इसके संरक्षण के लिए वन अधिनियम में विशेष प्राविधान किए गए हैं। ब्रह्मकमल का वानस्पतिक नाम सीसुरिया ओब्लीटा है। हिमालय क्षेत्र में ब्रह्मकमल जुलाई से सितंबर तक खिलता है। थाइलैंड से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए वेनीवान केसूफान का कहना है कि ब्रह्मकमल के बारे में उन्होंने इंटरनेट और किताबों में पढ़ा था। इस बार हेमकुंड साहिब में फूल के दीदार किए। ब्रह्मकमल बेहद खूबसूरत फूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed