फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1500 inspector inspectors will take training from the booklet of STF

एसटीएफ की बुकलेट से प्रशिक्षण लेंगे 1500 दरोगा इंस्पेक्टर

Thu, 25 Mar 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
1500 inspector inspectors will take training from the booklet of STF
साइबर अपराध की जांच के लिए प्रदेश के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर अब एसटीएफ की एक बुकलेट (पुस्तिका) से प्रशिक्षण हासिल करेंगे। इसमें पीड़ित को फौरी राहत पहुंचाने से लेकर विवेचना तक के गुर शामिल किए जाएंगे। एसटीएफ ऐसी करीब 1500 पुस्तिकाएं प्रकाशित कराकर तीन दिन के भीतर वितरित करने जा रही है।
विज्ञापन

दरअसल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार प्रदेश में साइबर अपराधों की जांच की प्रगति पर कप्तानों से नाराजगी जताई थी। उन्होंने ऊधमसिंह नगर के सीओ साइबर और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई भी की। इसके साथ ही एसटीएफ को एक प्रशिक्षण पुस्तिका भी प्रकाशित कराने के निर्देश दिए थे। एसटीएफ ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में लगभग 1200 दरोगा और बाकी इंस्पेक्टर हैं। कुल मिलाकर करीब 1500 बुकलेट प्रकाशित करा जा रही हैं। इन्हें तीन दिन के भीतर वितरित किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार की जानकारी है, जिससे पीड़ितों को राहत दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे प्रमुख प्रशिक्षण
- खातों को जल्द से जल्द कैसे फ्रीज कराएं।
- यदि पैसा ई-वॉलेट में गया है तो उससे कैसे बात की जाए।
- ई-वॉलेट से पैसा कितने समय में वापस कराया जा सकता है।
- मुकदमा दर्ज होता है तो इसकी विवेचना मजबूत कैसे की जाए।
- लोगों को फौरी राहत के तौर पर वेबसाइट को कैसे ब्लॉक कराया जाए।
- फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कैसे संपर्क किया जाए।
100 दिन में वापस कराए 32 लाख रुपये
बीते तीन महीनों से एसटीएफ और साइबर थाने ने साइबर अपराधों की गहनता से विवेचना की है। इस दरम्यान बहुत से लोगों को फौरी राहत पहुंचाने के लिए पैसे भी वापस कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में करीब 100 दिनों में लोगों को उनका 32 लाख रुपये वापस कराया जा चुका है। इसके लिए एसएसपी एसटीएफ ने साइबर थाने की टी को बधाई दी है।

प्रदेश के सभी दरोगा और इंस्पेक्टरों को प्रशिक्षण बुकलेट बांटी जाएंगी। इसके लिए करीब 1500 बुकलेट प्रकाशित कराई जा रही हैं। डीजीपी के निर्देश पर इस प्रशिक्षण बुकलेट में सभी प्रकार की जरूरी जानकारी शामिल की जा रही है।- अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed