फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1500 employee are preparing to go on strike

राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं 'बीमार'

Wed, 09 Oct 2013 11:38 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Oct 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
1500 employee are preparing to go on strike

सरकार की संविदा चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के कर्मियों को लेकर स्पष्ट राय न होने से चिकित्सा सेवाएं 15 अक्टूबर से प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन


1500 सौ कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी में
एनआरएचएम के तहत संविदा पर तैनात लगभग 1500 सौ कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं, जिसको लेकर उनके संगठन ने विभाग को ज्ञापन सौंप रखा है।

इसमें आयुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ शामिल है जिसकी प्रमुख मांग नियमित करने की है, जबकि पहले ही सवा सौ टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के कर्मचारी पहले ही हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


अगर सरकार इसका जल्द हल नहीं तलाश पाई तो दोहरी मार पडे़गी। पहाड़ों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाएंगी चूंकि वहां स्वास्थ्य ढांचा संविदा कर्मियों के भरोसे है तो दूसरी तरफ केंद्र की सभी योजनाएं प्रभावित होने से धनराशि जारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिर्णय की स्थिति

नियमित करने को लेकर टीबी नियंत्रण एसोसिएशन की मांग पर शासन ने विभागीय मंत्री को स्पष्ट कर दिया है कि नियमों के तहत संविदा कर्मियों नियमित नहीं किया जा सकता है।

सरकार को स्थिति से अवगत करवाने के बावजूद राजनीतिक दवाब के चलते हड़ताल का समाधान नहीं निकल रहा है। अब एनआरएचएम के तहत संविदा पर रखे दूसरे कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्थिति और विकट हो सकती है।


संविदा कर्मियों पर निर्भर है पहाड़
नियमित चिकित्सकों के पहाड़ों पर न के बराबर तैनाती होने से वहां राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालन संविदा कर्मियों के हाथों है। बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की पौने दो सौ हेल्थ टीमों में आयुवेर्दिक चिकित्सक तैनात हैं।

वहीं एनआरएचएम में आयुष चिकित्सकों को तैनात किया गया है, जो दुर्गम इलाकों में तैनात हैं। इसके अलावा स्टाफ नर्से, फार्मासिस्ट सहित कई पद संविदा पर भरे गए हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed