फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   150 bighas of land will be irrigated through solar lift

Dehradun News: सोलर लिफ्ट योजना से 150 बीघा भूमि होगी सिंचित

Thu, 02 May 2024 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
150 bighas of land will be irrigated through solar lift
सोलर लिफ्ट योजना से कालसी विकासखंड के जोहड़ी, बजऊ और कोरूवा गांव में खेती लहलहाएगी। लघु सिंचाई विभाग ने तीनों गांव के लिए योजना तैयार कर दी है। पानी को लिफ्ट कर गांव तक पहुंचाया जा रहा है। इससे करीब 150 बीघा भूमि सिंचित होगी।
विज्ञापन




इन गांवों में सिंचाई के साधन न होने पर लघु सिंचाई विभाग ने जिला योजना के तहत सोलर लिफ्ट योजना से पानी पहुंचाने का प्रयास किया। तीनों गांवों के लिए करीब 12-12 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई।
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता त्रयंबकम गैराला ने बताया कि जोहड़ी गांव में अमलावा नदी से पानी लिफ्ट किया गया है। पांच हाॅर्स पॉवर की मोटर लगाई गई है, जो सोलर की मदद से संचालित है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में हाईड्रम योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे किसानों के सामने सिंचाई की समस्या बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि पानी को लिफ्ट कर टैंक में भंडारण किया जा रहा है। पाइप के जरिए पानी को खेतों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बजऊ में मलोग खेड़ा और कोरुवा गांव में अमलावा नदी से पानी को लिफ्ट किया गया है। इन दोनों गांवों में भी पानी पहुंचा दिया गया है। दोनों ही जगहों पर नए टैंक का निर्माण होना है। फिलहाल पुराने टैंक में पानी का भंडारण कर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

लाभान्वित किसान रवि चौहान, अर्जुन, राजेश का कहना है कि पहले खेती बारिश पर आधारित थी। सिंचाई की सुविधा मिलने से किसान नकदी फसलों का उत्पादन भी कर सकेंगे।








जिन जगहों पर सिंचाई के साधन नहीं है, उन जगहों पर सोलर लिफ्ट योजना के तहत निकटवर्ती स्रोत से पानी को लिफ्ट कर सिंचाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। - विनय कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed