फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 trains canceled in roorkee

रुड़की से जाने वाली ये 15 ट्रेनें रद्द, यात्रियों ने जमकर काटा हंगामा

Fri, 21 Apr 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 21 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
15 trains canceled in roorkee

अंबाला के पास बराड़ा में मालगाड़ी डिरेल होने से शुक्रवार को रुड़की स्टेशन पर पंजाब रूट की करीब 15 ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन सुबह तीन बजे स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे गुस्साए यात्रियों ने ट्रैक पर स्लीपर डाल दिए।

विज्ञापन


लगभग एक घंटे तक ट्रेन रुकने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरन लोगों को हटाकर ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया। इससे पहले जननायक एक्सप्रेस को रुड़की में देर रात रद्द कर दिया गया था। इसके विरोध में भी यात्रियों ने हंगामा किया। इसके अलावा रुड़की से होकर जाने वाली कई ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अंबाला में बराड़ा की मरकंडा नदी में कोयले से भरी मालगाड़ी के 15 डिब्बे डिरेल हो गए थे। इससे रूट पर सभी ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। स्थिति यह हुई कि सूचना फ्लैश कर रूट पर जहां-तहां ट्रेनों को रोक दिया गया। जबकि कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की स्टेशन पर देर शाम जननायक एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। इससे गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा कर दिया। पहले उन्होंने मुरादाबाद से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन के आगे लेटकर जबरन रोक दिया। ट्रेन के लोकोपायलट संग यात्रियों ने हाथापाई कर दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज कर दिया। 

रुड़की से जाने वाली यह ट्रेनें रहीं रद्द

15 trains canceled in roorkee

​उसके बाद यात्रियों को लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर और मुरादाबाद सहारनपुर पैसेंजर से रवाना कर दिया। इसके बाद भी स्टेशन पर सैकड़ों यात्री रह गए। इन्हें पूरी रात रद्द हुई जननायक एक्सप्रेस में काटनी पड़ी। शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे स्टेशन से जननायक को वापस मुरादाबाद की ओर भेज दिया गया तो यात्रियों ने ढंढेरा स्टेशन से पहले चेन पुलिंग कर दी।

यात्रियों को जब पता चला कि उन्हें पंजाब की जगह उल्टे मुरादाबाद वापस किया जा रहा है तो हंगामा कर दिया। लोकोपायलट से भी यात्रियों ने हाथापाई कर दी। सूचना पर आरपीएफ ने लोगों को समझा बुझाकर ट्रेन से रवाना किया। दूसरी ओर यात्रियों ने रुड़की स्टेशन से सुबह करीब तीन बजे गुजर रही एसी स्पेशल को ट्रैक पर स्लीपर डालकर रोक दिया। कोतवाली सहित विभिन्न थानों की पुलिस ने पहुंचकर फिर लोगों को शांत कराया तब जाकर ट्रेन को सहारनपुर की ओर रवाना किया गया।

रुड़की से जाने वाली यह ट्रेनें रहीं रद्द
पंजाब रूट बाधित होने के कारण शुक्रवार को रुड़की से होकर जाने वाली अमृतसर-हावड़ा मेल, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, अमृतसर-देहरादून और देहरादून-अमृतसर, जोधपुर-हरिद्वार, जम्मूतवी-हरिद्वार हेमकुंड, जम्मूतवी-कोलकत्ता, जम्मूतवी-गोहाटी, फिरोजपुर-धनबाद, धनबाद-फिरोजपुर, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, श्री गंगानगर एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट आदि ट्रेनें रद्द रहीं। यह ट्रेनें रुड़की नहीं आने से यात्रियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों में रुड़की से आरक्षण कराने वालों को निरस्त कराना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed