फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 more swine flu suspect in dun.

स्वाइन फ्लू: दून में मिले 15 नए संदिग्ध मरीज

Thu, 26 Feb 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Feb 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
15 more swine flu suspect in dun.

जिले में स्वाइन फ्लू और उसके संदिग्ध मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को दून में 15 नये मरीज सामने आए। इनका विभिन्न निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनके रक्त नमूने जांच के लिए दिल्ली भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


12 में अब तक हुई पुष्टि
स्वाइन फ्लू के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मदन बोनाल ने  बताया कि बुधवार को वैश्य नर्सिंग होम और सीएमआई से चार-चार, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से पांच, दून और इंदिरेश अस्पताल से एक-एक मरीज के रक्त नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. बोनाल ने बताया कि जिले से अब तक कुल 119 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 44 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 12 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 63 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हालत में सुधार नहीं
दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मोहकमपुर निवासी स्वाइन फ्लू संदिग्ध युवक की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उसे रविवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर पर रखा गया है।


तीन हजार टैबलेट मंगाए
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने स्वाइन फ्लू की तीन हजार अतिरिक्त दवाएं मंगाई है। दिल्ली की कंपनी ने दवाओं का कूरियर डिस्पैच करने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed