फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 lakh rupees were cheated from a person in the name of loan waiver

Dehradun News: लोन माफ कराने के नाम पर व्यक्ति से ठग लिए 15 लाख रुपये

Tue, 12 Sep 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were cheated from a person in the name of loan waiver
एक जालसाज ने व्यक्ति से मकान पर लिया गया लोन माफ कराने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने यह रकम 2.94 करोड़ रुपये में से डेढ़ करोड़ रुपये माफ कराने के लिए ली थी। इसके बाद न तो लोन माफ कराया और न ही रकम वापस दी। अब तंग आकर व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठगी को लेकर हरजीत सिंह नलवा निवासी जाखन ने एसएसपी को शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार उन्होंने रेसकोर्स में स्वामी अतरपाल सिंह व उनकी पत्नी अमरजीत कौर से एक मकान खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा गुरचरन सिंह ने कराया था। उस वक्त बताया गया था कि इस मकान पर आईडीएफसी बैंक का 2.94 करोड़ रुपये का लोन है। इस पर गुरचरन ने अश्वनी सैनी निवासी रुड़की से मुलाकात कराई। अश्वनी ने कहा कि वह बैंक में काम करता है और उच्च अधिकारियों से अच्छे संपर्क हैं। वह इस लोन में से 1.50 करोड़ रुपये माफ करा सकता है। इसके लिए उसने 15 लाख रुपये मांगे। हरजीत सिंह ने इस वादे पर उसे 15 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद जब वह बात करते थे तो जल्द ही काम कराने का आश्वासन देता था। काफी समय बीत गया तो हरजीत सिंह ने बैंक से संपर्क किया। पता चला कि यहां पर अश्वनी नाम का कोई व्यक्ति काम नहीं करता है। न ही उसने कभी इस तरह से लोन माफ कराने की कोई बात उनसे की है। इस पर खुद हरजीत सिंह ने ही बैंक को 2.40 करोड़ रुपये अदा कर लोन का निपटारा कराया। राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद आरोपी अश्वनी सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed