फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका के मुख्य द्वार पर कूड़ा फैला कर किया विरोध प्रदर्शन

पालिका के मुख्य द्वार पर कूड़ा फैला कर किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पालिका के मुख्य द्वार पर कूड़ा फैला कर किया विरोध प्रदर्शन
श्रीनगर (ब्यूरो)। वेतन आहरित किए जाने की मांग के लिए आंदोलित पालिका कर्मियों ने पालिका के मुख्य गेट पर गंदगी फैलाकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि कर्मियों के प्रदर्शन के चलते देर शाम वेतन आहरित किए जाने के लिए एसडीएम मायादत्त जोशी को अधिकृत कर दिया गया है। डीएम कार्यालय से जारी आदेश की प्रति पालिका को उपलब्ध हो गई है। शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों का वेतन आहरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जून माह का वेतन आहरित न किए जाने पर पालिका कर्मचारी तीन दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे थे। बहिष्कार के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोशित पालिका कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्य गेट पर कूड़ा फैलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि उच्चाधिकारियों के विवाद में छोटे कर्मचारियों का अहित हो रहा है। निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेश कुमार पारछा ने कहा वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा था। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने बताया कि पालिका कर्मचारियों के जून माह का वेतन आहरित किए जाने के लिए एसडीएम मायादत्त जोशी को अधिकृत कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम कार्यालय से जारी आदेश की प्रति पालिका को उपलब्ध हो गई है। शुक्रवार को पालिका कर्मचारियों का वेतन आहरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

........
जल संस्थान की कार्रवाई से उग्र हुआ आंदोलन
श्रीनगर। जल संस्थान की रुटीन कार्यवाई से पालिका कर्मचारियों का आंदोलन और भड़क गया। जल संस्थान ने आंदोलित कर्मचारियों के पेयजल कनेक्शन काट दिए थे। हालांकि यह कार्रवाई जल संस्थान की ओर से रुटीन कार्य के तहत की गई थी, लेकिन पालिका कर्मचारियों ने इसे भी आंदोलन से जोड़ दिया। इससे आंदोलन और भड़क गया। बाद में जल संस्थान के भानु प्रसाद भट्ट ने आंदोलित कर्मचारियों को यथा स्थिति से अवगत कराया। जिस पर आंदोलित कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed