फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मंगलवार रात से बंद बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु, घरों को लौटे 250 तीर्थयात्री, 650 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे

मंगलवार रात से बंद बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु, घरों को लौटे 250 तीर्थयात्री, 650 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे

Thu, 13 Jul 2017 10:22 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात से बंद बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु, घरों को लौटे 250 तीर्थयात्री, 650 तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे

विज्ञापन
जोशीमठ/बदरीनाथ। दो दिन से लामबगड़ में बंद पड़ा बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया गया। हाईवे खुलने से जगह-जगह फंसे 550 तीर्थयात्रियों में से 300 तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल के दर्शन किए जबकि बदरीनाथ और लामबगड़ में फंसे 250 घरों को रवाना हो गए। बृहस्पतिवार को 300 अन्य तीर्थयात्रियों ने भी बदरीनाथ में मत्था टेका। हालांकि लामबगड़ में हाईवे के बीचों-बीच बह रहे गदेरे से वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।
मंगलवार देर शाम आठ बजे बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ ममें मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया था। बुधवार को तेज बारिश के कारण हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं किया जा सका। इसी बीच मूसलाधार बारिश होने से लामबगड़ में गदेरे के उफान पर आने से 20 मीटर हाईवे बह गया था, जिससे बदरीनाथ, पांडुकेश्वर और लामबगड़ में करीब 550 तीर्थयात्री फंस गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह से मौसम साफ रहा तो बीआरओ ने हाईवे खुलवाने का काम शुरू कराया। लामबगड़ गदेरे में हिल साइड अटके बोल्डरों को तोड़कर रास्ता बनाया और सुबह साढ़े ग्यारह बजे हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई। जोशीमठ एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे को लामबगड़ में सुचारु कर लिया गया है। 154 तीर्थयात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लामबगड़ में दूसरे छोर पहुंचाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


इंसेट
तीर्थयात्रियों ने ली राहत की सांस
बदरीनाथ। बदरीनाथ हाईवे सुचारु होते ही धाम में फंसे करीब तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस प्रशासन से बार-बार तीर्थयात्री हाईवे खुलने की अपडेट लेते रहे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही पुलिस प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को हाईवे खुलने की सूचना दी तो तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। इन दिनों लामबगड़ में बार-बार हाईवे बाधित होने से तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed