फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेसजनों ने फूंका उतराखंड सरकार का पुतला

कांग्रेसजनों ने फूंका उतराखंड सरकार का पुतला

Thu, 13 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने फूंका उतराखंड सरकार का पुतला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बाजपुर में किसान की आत्महत्या से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के उत्पीड़न और अनदेखी का आरोप लगाया।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठन राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने बाजपुर के ग्राम बसवा खेडी में कर्ज के कारण 38 वर्षीय किसान बलविंदर की आत्महत्या को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। राजेश रस्तोगी ने कहा कि 30 जून को बैंक ने बलविंदर को कर्ज के लिए रिकवरी का नोटिस दिया था। कर्ज चुकाने पर नाकाम रहने पर 12 जुलाई की सुबह बलविंदर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उत्तराखंड में किसानों की आत्यहत्या प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा करने करने वाली भाजपा सरकार में आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मनोहर भट्ट, अरुण कुुमार आनंद प्रजापति, शाहवेद, विनोद सैनी, दिनेश कुमार, इरफान अंसारी, गौतम कश्यप, मोहन सैनी, नीरज, सागर, शिवम गिरी, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed