फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सतपुली की घटना पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

सतपुली की घटना पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
सतपुली की घटना पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

विज्ञापन

श्रीनगर। सतपुली की घटना पर आक्रोश जताते हुए अभाविप कार्यकर्ताओं ने गोला पार्क में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक भावनाओं के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रविवार को सतपुली में हुई घटना पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताया। गोलापार्क में आयोजित जनसभा में बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष अंकुर रावत ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व देवभूमि के शांत माहौल को खराब करना चाहते हैं। यहां सभी लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में रहते हैं, लेकिन कुछ लोगों के कृत्य से माहौल खराब हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ लोग उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सतपुली की घटना के आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। अभाविप कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप गोला पार्क में आरोपी युवक का पुतला भी फूंका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अभाविप के प्रदेश सहमंत्री सुधीर जोशी, जिला संयोजक विनीत पोश्ती, दीपक उनियाल, मनीष डालिया व शुभम गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed