{"_id":"5963b1e74f1c1b69228b4679","slug":"149970589116-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावितों ने टीएचडीसी पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावितों ने टीएचडीसी पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने टीएचडीसी पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। डीएम आशीष जोशी की मध्यस्थता में प्रभावितों और टीएचडीसी के अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने टीएचडीसी के अधिकारियों को प्रभावितों की मांगों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में हाट गांव की प्रधान राजकुमारी गैरोला ने कहा कि अनुबंध के अनुसार टीएचडीसी को प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करना था, लेकिन सड़क नहीं बनाई गई। प्रभावितों ने विद्युत विहीन गांवों में बिजली उपलब्ध कराने, धसमाना तोक में पुलिया निर्माण की मांग की। परियोजना प्रभावित आनंद लाल ने मकान का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने शीघ्र प्रभावित को मुआवजा देने के निर्देश दिए। टीएचडीसी के महाप्रबंधक यूके सक्सेना ने कहा कि प्रभावितों की समस्याओं को हल किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण के सर्वेक्षण कार्य के लिए लोनिवि को धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। धसमाना तोक में शीघ्र पुलिया निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक पीके नैथानी, एससी भट्ट, सुलोचना देवी, सुनीता देवी, संजू देवी, पुष्पा देवी और उर्मिला देवी आदि मौजूद थे।