{"_id":"5963b1e54f1c1ba82e8b4614","slug":"14997058896-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की आवाजाही से पहले ही क्षतिग्रस्त हुई पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की आवाजाही से पहले ही क्षतिग्रस्त हुई पुलिया
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर मैठाणा में बीआरओ की ओर से नवनिर्मित मोटर पुलिया वाहनों की आवाजाही के लिए शुरू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि चट्टान से छिटके बोल्डरों के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है।
बीआरओ की ओर से हाईवे पर नंदप्रयाग से चमोली के बीच संकरी और बरसाती गदेरे वाली जगहों पर पुलिया और पुश्ता निर्माण कार्य किया जा रहा है। मैठाणा में बीआरओ की ओर से करीब छह मीटर पुलिया का निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ था, लेकिन पुलिया वाहनों की आवाजाही शुरू होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी का कहना है कि हाईवे के सुधारीकरण कार्य में बीआरओ को हीला-हवाली नहीं करनी चाहिए। इधर, बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कर का कहना है कि मैठाणा में हाईवे के ठीक ऊपर से लोनिवि की सड़क है। चट्टान से छिटके बोल्डर से पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है। इसका सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल वाहनों की आवाजाही हिल साइड से कराई जा रही है।