{"_id":"5963b1dd4f1c1b69228b4673","slug":"14997058815-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश के चलते देवाल-खेता मोटर मार्ग अवरूद्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश के चलते देवाल-खेता मोटर मार्ग अवरूद्व
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। रविवार रात को हुई मूसलाधार बारिश से मलबा आने से सोमवार को देवाल-खेता मोटर मार्ग बंद हो गया, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पांच जुलाई को भी भारी बारिश से देवाल-खेता मार्ग मेलखेत में बंद हो गया था। पीएमजीएसवाई की ओर से चार दिन बाद मार्ग खोला गया तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रविवार रात को हुई बारिश से फिर से मार्ग बंद होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीएमजीएसवाई के ईई बीएस रावत ने बताया कि देवाल-खेता मोटर मार्ग के मलबे को साफ करने के लिए जेसीबी भेज दी गई है।