{"_id":"595fb9b04f1c1b2c478b4620","slug":"14994457361-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट के तबादले पर भड़के लोग, विधायक ने स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट के तबादले पर भड़के लोग, विधायक ने स्वास्थ्य महानिदेशक को लिखी चिट्ठी
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग (ब्यूरो)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट के तबादले से नाराज लोगों ने विधायक से शिकायत की और तबादला रोकने की मांग की। लोगों की नाराजगी देख विधायक ने अस्पताल की स्थिति जानी और स्वास्थ्य महानिदेशक को चिट्ठी भेजकर तबादला रोकने की मांग की।
सीएचसी में तैनात फार्मेसिस्ट चंद्रशेखर नौटियाल का स्वास्थ्य विभाग की ओर से टिहरी तबादला कर दिया गया है। इसकी सूचना लगते ही अपर बाजार वार्ड के सभासद राजेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश नेगी, भाजपा विधानसभा संयोजक समीर मिश्रा, नगर मंडल अध्यक्ष अनुज डिमरी, लंगासू व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी आदि ने तबादले पर कड़ी नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि अस्पताल से वर्ष 2002 में फिजीशियन का तबादला होने के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं हुई। वर्ष 2008 में बाल रोग विशेषज्ञ गए और रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट सहित चिकित्साधीक्षक का पद भी लंबे समय से रिक्त है। ऐसे में फार्मेसिस्ट नौटियाल रात और दिन अस्पताल में सेवाएं देते हैं। उनका तबादला होने से अस्पताल में प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल पाएगा। नगर में पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी से लोगों ने मामले की शिकायत की। इस पर विधायक नेगी देर शाम अस्पताल पहुंचे। सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि फार्मेसिस्ट नौटियाल का तबादला रोकने का पत्र स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजा गया है। लोगों ने कहा यदि जल्द नौटियाल का तबादला नहीं रोका गया तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।