{"_id":"595fb8b14f1c1be2398b4931","slug":"14994454812-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से बंद हेलंग-उर्गम सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से बंद हेलंग-उर्गम सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर (ब्यूरो)। चार जुलाई की रात को भारी बारिश से बंद हुआ हेलंग-उर्गम मार्ग शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया। पीएमजीएसवाई के मजदूरों ने बोल्डर और पत्थरों को दो दिनों की मशक्कत के बाद हटाकर यहां आवाजाही सुचारु कराई। सड़क सुचारु होने के बाद यहां मजदूरों ने सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से पर पुश्ता निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है।
चार जुलाई की रात को जोशीमठ क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से पावर हाउस के समीप हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग बोल्डर आने से बाधित हो गया था। पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा सड़क पर जाने से सड़क के नदी साइड निर्मित पुश्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग बंद होने से ग्रामीण तीन किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर थे। पीएमजीएसवाई के मजदूरों ने विस्फोट कर दो दिनों की मशक्कत के बाद शुक्रवार देर शाम सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई। हालांकि पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता विकास चंद्र बडोला का कहना है कि चट्टान को विस्फोट कर हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। चट्टान से क्षतिग्रस्त हुए पुश्ते का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र पुश्ते का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।