{"_id":"595fb7cd4f1c1be2398b4921","slug":"149944525312-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समय फंसे युवक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाते समय फंसे युवक को बचाया
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीकोट गंगनाली में अलकनंदा नदी में नहाने गया एक मजदूर अचानक जलस्तर बढ़ने पर टापू में फंस गया। हालांकि पुलिस के बचाव दल ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे निकाल लिया है।
शुक्रवार को कन्नाबाड़ी गांव जिला किशनगंज (बिहार) निवासी (हाल निवास निकट भैरवनाथ मंदिर) सोहराब अली नहाने के लिए शनि मंदिर श्रीकोट गंगनाली के नीचे अलकनंदा नदी में उतर गया। वह तैरते-तैरते टापू में चला गया, लेकिन इसी बीच अचानक अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया और वह टापू में फंस गया। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को युवक के फंसने की सूचना दे दी, जिस पर श्रीकोट चौकी पुलिस से एसआई पंचम सिंह बुटोला, शूरवीर चौहान और संदीप समेत स्थानीय निवासी और पुलिस का बचाव दल नदी किनारे पहुंचे। बचाव दल ने रस्सों के सहारे युवक को सुरक्षित किनारे ले आए।