{"_id":"59497a694f1c1b631d8b45df","slug":"14979877237-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे हुआ सुचारु, खतरा बरकरार
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोपेश्वर।
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। हालांकि, लामबगड़ में भूस्खलन जोन खतरनाक बना हुआ है। थोड़ी सी बारिश होने पर भी चट्टान से पत्थर छिटक रहे हैं। यहां अलकनंदा साइड लोनिवि (एनएच) की ओर से ट्रीटमेंट कार्य किया जा रहा है। बारिश थमने के बाद मंगलवार को पुलिस ने पांडुकेश्वर से सुबह छह बजे वाहनों को बदरीनाथ के लिए रवाना किया। वहीं, बदरीनाथ में रोके गए तीर्थयात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए भेजा गया। लामबगड़ में कई जगहों पर हाईवे धंस रहा है, जो भविष्य में बदरीनाथ की सुचारु तीर्थयात्रा में दिक्कत पैदा कर सकता है।
पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे को किसी भी दशा में अधिक देर तक बंद होने नहीं दिया जा रहा है। जिले में बदरीनाथ हाईवे पर 37 भूस्खलन जोन और 150 डेंजर जोन हैं। इन जगहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। भारी बारिश होने पर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया जा रहा है। सोमवार को रात आठ बजे ही लामबगड़ में हाईवे सुचारु हो गया था, जिसके बाद बदरीनाथ की ओर से आने वाले वाहनों को गंतव्य को भेजा गया। वहीं, चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने भी मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों को हाईवे को हर समय चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।