फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरकार जनभावनाओं का सम्मान करें, जनता पर न थोपे नगर निगम

सरकार जनभावनाओं का सम्मान करें, जनता पर न थोपे नगर निगम

Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सरकार जनभावनाओं का सम्मान करें, जनता पर न थोपे नगर निगम
जनता पर नगर निगम न थोपे सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। उत्तराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा ने सनेह पट्टी में जन पंचायत का आयोजन कर सरकार के प्रस्तावित नगर निगम के प्रस्ताव का विरोध किया। चेताया कि सरकार ग्रामीणों पर नगर निगम न थोपे और जनभावनाओं का सम्मान करे। कहा कि सरकार नगर निगम के बजाय ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करे तो बेहतर होगा। वन सीमा से सटे गांव वन्यजीवों से परेशान हैं। जनता कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मोटर मार्ग और चिलरखाल-लालढांग मार्ग के डामरीकरण की मांग करती आ रही है।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए उत्तराखंड आंदोलनकारी जन मोर्चा के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि आम जनता नगर निगम के विरोध में है। ऐसे में ग्रामीणों पर नगर निगम नहीं थोपा जाना चाहिए। कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं के विपरीत यदि सरकार ने उन पर नगर निगम थोपा तो इसका सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ग्राम पंचायतों के वजूद की रक्षा के लिए गांव बचाओ आंदोलन चलाया जाएगा। कहा कि जल, जंगल और जमीन के कठोर कानूनों के कारण पहाड़ से पलायन हो रहा है। सरकार कोटद्वार क्षेत्र के गांवों की बुनियादी समस्याओं को हल करने से भाग रही है। इसके लिए नगर निगम का शिगूफा फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

जनमोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत ने सिद्धबली से सनेह तक के गांवों में हाथियों का उत्पात रोकने के लिए दीवार का निर्माण करने की मांग उठाई। कोटड़ीढांग के प्रधान विजयराम आर्य ने कहा कि सनेह पट्टी के गांवों को निगम में शामिल करने के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। जन पंचायत में अनुसूया प्रसाद सेमवाल, राजेंद्र ढौंडियाल, विनोद भंडारी, बचन सिंह पुंडीर, मुकेश देवरानी, नत्थू सिंह अधिकारी, संजय कुमार पंथवाल, सुखवीर सैनी, हरेंद्र सिंह रावत, जयप्रकाश डंगवाल, मंगतराम, मदनमोहन घिल्डियाल व कीरत सिंह पंवार समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed