{"_id":"593d71d44f1c1b7c698b458d","slug":"14971990823-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाधिकृत जगह रखी शराब की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाधिकृत जगह रखी शराब की खेप पकड़ी
Updated Sun, 11 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनधिकृत जगह रखी शराब की खेप पकड़ी
अमर उजाला ब्यूूरो
पौड़ी। जिला प्रशासन, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अनधिकृत तरीके से एक मकान में रखी अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मकान संचालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अगरोड़ा में एक मकान में शराब की पेटियां रखी हुई हैं। इस पर जिला प्रशासन ने आबकारी विभाग और पौड़ी कोतवाली पुलिस के साथ मकान में छापा मारा। वहां मौजूद व्यक्ति ने बताया कि सरकारी शराब के लाइसेंसी ठेकेदार ने उनके मकान में यह शराब रखी है। सूत्रों के मुुताबिक, लाइसेंसी ठेकेदार ने पूर्व में दो जगह शराब की दुकान खोली थी। दोनों जगह महिलाओं द्वारा दुकान में तोड़फोड़ करने पर दुकानदार ने शराब की पेटियों को अगरोड़ा के इस मकान में शिफ्ट किया था। मकान संचालक टीम को वहां पर शराब रखने के अधिकृत दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने मकान में रखी अंग्रेजी शराब की 89 पेटियां जब्त कर लीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने बताया कि मकान संचालक नागेंद्र निवासी नौडियाल गांव, हाल निवासी अगरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शराब सरकारी तो लाइसेंसी पर कार्रवाई क्यों नहीं
शराब की खेप पकड़ने और सिर्फ मकान संचालक पर ही मुकदमा दर्ज किए जाने से सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि अगर जब्त की गई शराब लाइसेंसी दुकानदार की है तो उन्हें जांच का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया है? इस बारे में संपर्क करने पर एसडीएम पौड़ी केएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ही है।