फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 तक पूरी करे लें कांवड़ यात्रा की तैयारियां : डीएम

30 तक पूरी करे लें कांवड़ यात्रा की तैयारियां : डीएम

Wed, 07 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
30 तक पूरी करे लें कांवड़ यात्रा की तैयारियां : डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऋषिकेश।
पौड़ी जिला प्रशासन ने नीलकंठ धाम में दस जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी सुनील कुमार ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों का 30 जून तक मेले की सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
नीलकंठ मंदिर परिसर स्थित सभागार में बैठक के दौरान मंगलवार शाम जिलाधिकारी पौड़ी सुनील कुमार ने लोक निर्माण विभाग को नीलकंठ मोटर मार्ग को 10 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राजाजी टाईगर रिजर्व प्रशासन से स्वर्गाश्रम-नीलकंठ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने और मार्ग पर किसी तरह की दुकानें नहीं लगवाने को कहा। ऊर्जा निगम को मेला शुरू होने से पूर्व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने और मेले के दौरान क्षेत्र को बिजली कटौती से मुक्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रशासन व पुलिस ने थाना लक्ष्मणझूला में स्थानीय व्यापारियों व नागरिकों के साथ बैठक की। प्रशासन ने नीलकंठ और स्वर्गाश्रम क्षेत्र का अतिक्रमण हटाने के लिए सहयोग मांगा। साथ ही क्षेत्र में बेहतरी के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगतराम जोशी ने मेले के मद्देनजर पुलिस को सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियों को समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में यमकेश्वर एसडीएम सोहन सिंह सैनी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, एएसपी हरीश वर्मा, एएसपी मंजूनाथ टीसी, गौहरी के रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल, थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला प्रदीप कुमार राणा, मुनिकीरेती थानाध्यक्ष डीएम बलूनी, नीलकंठ मंदिर समिति के सचिव धन सिंह राणा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष देवेंद्र राणा, मनीष राजपूत, गजेंद्र नागर, पूरण सिंह पयाल, आशीष राणा, विक्रम सिंह राणा, दिनेश भट्ट, अनिल सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed