{"_id":"5936ec2b4f1c1bc4578b45b1","slug":"14967716427-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्मिल महिलाओं ने तीन तलाक का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्मिल महिलाओं ने तीन तलाक का किया विरोध
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम समाज की महिलाओं ने तीन तलाक मामले में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्थानीय विधायक को सौंपा है। जिसमें प्रधानमंत्री की तीन तलाक विरोधी मुहिम की सराहना करते हुए गया है कि समाज की महिलाएं उनके साथ है।
केंद्र सरकार की तीन तलाक विरोध मुहिम के पक्ष में मंगलवार को बसेड़ी और बहादरपुर खुर्द गांव की महिलाएं बसेड़ी गांव में एकत्र हुई। जहां महिलाओं ने तीन तलाक की प्रथा को बंद करने की मांग की। इस दौरान पहुंचे स्थानीय विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। इसमें सभी समाज को धर्मगत भावनाओं से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन तलाक नारियों के शोषण का परिचायक है। जिसे समाप्त किया जाना जरूरी है। इस दौरान महिलाओं ने उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें तीन तलाक की प्रथा को अविलंब समाप्त कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में नसीम बानो, इसराना, मुमताज, मोमीना, अफसाना, जहरीना, शहनाज, मोसीना, आशियाना, जमीला आदि शामिल रही।