{"_id":"5936eb3a4f1c1b01758b457f","slug":"14967714018-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस ट्रक चालक को ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस ट्रक चालक को ले गई
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक चालक के अपहरण की सूचना पर स्थानीय पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पंजाब पुलिस चालक को किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी निवासी ट्रक चालक इस्तकार पुत्र यासीन अपने क्लीनर शहजाद पुत्र इदरीश के साथ ईंट लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ था। रात को उसने ट्रक कस्बे स्थित हाईवे पर रोक दिया और एक कार से पांच लोग उतरे उसमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। इन लोगों ने चालक इस्तकार को पकड़ कर कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गए। क्लीनर शहजाद ने पुलिस को चालक के अपहरण करने की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने क्लीनर के बताए कार नंबर के अनुसार खोजबीन की तो पता चला कि पंजाब के जिला संगरुर पुलिस ने चालक को किसी मामले में पूछताछ के लिए उठाया है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।