{"_id":"5936df234f1c1b7c178b45bb","slug":"1496768306750-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी बहाल नहीं 50 से अधिक गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी बहाल नहीं 50 से अधिक गांवों की बिजली
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिले के पचास गांव में सोमवार शाम से गुल हुई बिजली सप्लाई मंगलवार को भी बहाल नहीं हो पाई है। जिले में तेज अंधड़ से ट्रांसफार्मर सहित कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए थे। विभाग के अनुसार लाइनों को नुकसान अधिक होने से गांवों में बिजली बहाल करना आसान नहीं होगा। दो दिन के भीतर वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जाएंगे।
रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र सहित अगस्त्यमुनि ब्लाक के धनपुर, चंद्रापुरी और जखोली ब्लाक के बड़मा पट्टी में सोमवार शाम चार बजे अंधड़ से ऊर्जा निगम की 11 और 33 केवी विद्युत लाइनों को भारी क्षति पहुंची। नगर क्षेत्र में आम का पेड़ गिरने से 11 केवी के तीनों तार टूट गए थे। वहीं अपर बाजार मेें भी एक, दो स्थानों पर तारें टूटी हैं। बड़मा में तीन स्थानों पर तेज आंधी में बिजली के पोल ट्रांसफार्मर सहित उखड़ गए। यहां करीब 40 गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। जगह-जगह पर तारें टूटी व उलझी हुई हैं। दूसरी ओर चंद्रापुरी क्षेत्र में भी 10 से अधिक गांवों में 11 केवी विद्युत लाइन की तारें टूट गई हैं। धनपुर पट्टी में पंचभैया खाल में 33 केवी विद्युत लाइन के तारें 3 जगहों पर टूटी पड़ी हैं, जिससे रुद्रप्रयाग नगर से लेकर पूरे जिले की सप्लाई ठप है। भले ही ऊर्जा निगम द्वारा टिहरी-घनसाली की लाइन से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला मुख्यालय में मंगलवार की सुबह 9 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई है। अंधड़ के कारण विभाग को लगभग 70 लाख का नुकसान हुआ है।
अंधड़ से विद्युत लाइनों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। बड़मा व धनपुर में कई पोल भी उखड़े हुए हैं। मोटे तौर पर 70 लाख का नुकसान आंका गया है। लेकिन स्थलीय निरीक्षण के बाद स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी। मौके पर पहुंची टीमों द्वारा जो रिपोर्ट अभी तक मिली है, उससे प्रभावित गांवों में बिजली सप्लाई बहाल करने में कम से कम दो दिन और लग सकते हैं।
विज्ञापन
मनोज गुसांई, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम