फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तराई की तर्ज पर करेंगे पहाड़ विकास निगम गठन:सुबोध

तराई की तर्ज पर करेंगे पहाड़ विकास निगम गठन:सुबोध

Mon, 05 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
तराई की तर्ज पर करेंगे पहाड़ विकास निगम गठन:सुबोध
न्याय पंचायत स्तर पर खोलेंगे बीज बैंक
विज्ञापन

बेलेश्वर शिव मंदिर में चल रही पुराण कथा में बोले कृषि मंत्री सुबोध उनियाल
अमर उजाला ब्यूरो
घनसाली (टिहरी)। बेलेश्वर शिव मंदिर में चल रही 18 पुराण कथा में शिरकत करते हुए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश के पहाड़ी जिलों में कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने चकबंदी करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए परेशानी का सबब बने जंगली जानवरों से निपटने के लिए ठोस योजना बनाई जा रही है। इस दौरान मंदिर समिति ने मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा।

भिलंगना ब्लॉक के बेलेश्वर शिव मंदिर में दस दिन से शिवपुराण कथा चल रही है। कृषि मंत्री ने कथा श्रवण के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की सुविधा के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कृषि यंत्र और कृषि बीज बैंक स्थापित किए जा रहे हैं। लोगों को कृषि से जोड़ने के लिए तराई क्षेत्र की तर्ज पर पहाड़ विकास निगम का गठन कर जरूरतमंद क्षेत्रों में कोल्ड स्टोर भी बना रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से जड़ी-बूटी और मशरूम की खेती कर आर्थिकी बढ़ाने को कहा है। क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि प्रदेश को डबल इंजन सरकार लाभ मिलेगा। उन्होंने कृषि मंत्री को क्षेत्र में ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए क्षतिग्रस्त नहरों के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करने की मांग की। इस मौके पर बेलेश्वर मंदिर समिति ने बेलेेश्वर अस्पताल में आर्थोपैडिक चिकित्सक तैनात कराने, बाल गंगा महाविद्यालय में उद्यानिकी और बीएससी को वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र किशोर मैठाणी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा, हुकम सिंह रावत, केएस कैंतुरा, आनंद व्यास, आनंद बिष्ट, गोविंद सिंह राणा, मनोज नौटियाल, विशेश्वर प्रसाद जोशी, मनमोहन डिमरी, प्रशांत जोशी, प्रमोद बिष्ट, रुकमलाल राही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed