फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खबर-2

खबर-2

Sun, 04 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबर-2

विज्ञापन
लक्सर।
रायसी में खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जौलीग्रांट ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

खानपुर थाना क्षेत्र के माजरी गांव निवासी लील्ला सिंह के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार की शाम लील्ला सिंह का बेटा अर्जुन (22) भोगपुर से खुद के ट्रैक्टर ट्राली से खनन सामग्री लाने गया था। रायसी के रेलवे फाटक मिलने पर अर्जुन ने फाटक के पास ही ट्रैक्टर को बंद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फाटक खुलने पर जैसे ही अर्जुन ने ट्रैक्टर को चालू करने का प्रयास किया तो ढाल पर खड़ा होने के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गया। हादसे में अर्जुन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना को देखकर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अर्जुन को बाहर निकाला। घायल अवस्था में अर्जुन को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अर्जुन की गंभीर हालत को देखते हुए रुड़की के लिए रेफर कर दिया। रुड़की के चिकित्सकों ने भी अर्जुन की हालत को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद परिजन अर्जुन को लेकर जौलीग्रांट के लिए निकले, लेकिन हरिद्वार पहुंचते ही अर्जुन ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने देर रात गांव में आकर सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रायसी चौकी प्रभारी ओमकांत भूषण का कहना है कि अर्जुन ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed