फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   145 new buses will on air in uttarakhand soon

खटारा बसों की जगह अब आप इन बसों में करेंगे सफर, मिलेंगी ये सुविधाएं

Thu, 27 Apr 2017 09:37 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून
विजेंद्र श्रीवास्तव/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
145 new buses will on air in uttarakhand soon
Demo Pic

उत्तराखंड परिवहन निगम की पुरानी और खटारा हो चुकी ‘लाल बसें’ जल्द ही विदा हो जाएंगी। इनकी जगह नई बसों आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। ‌नई बसों में कैमरे और जीपीएस की सुविधा होगी।

विज्ञापन


परिवहन निगम को 2009-10 में केंद्र सरकार ने जेएनयूआरएम के तहत करीब 148 बसें दी थी। इसका उद्देश्य दो छोटी दूरी पर स्थित शहरों को जोड़ना और सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था को मजबूत करना था।
विज्ञापन


तय तो यह भी हुआ था कि इंटरसिटी बसों के लिए अलग से पूरा संचालन, मेंटेनेंस आदि की व्यवस्था होगी। इसमें नगर निगम भी शामिल होंगे। बाद में बसों को रोडवेज को ही सौंप दिया गया। इन बसों को देहरादून-लक्सर, रुद्रपुर-हल्द्वानी आदि जगहों पर चलाया गया। बाद में लंबी दूरी के रूटों पर भी खपाया जाने लगा। इसमें से अधिकांश बसें लोहे का कंकाल बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 30 रूटों पर होगा आवागमन

145 new buses will on air in uttarakhand soon
Demo Pic

अब परिवहन निगम ने निजी क्षेत्र के सहयोग (अनुबंधित) से 145 नई बसों को चलाने का फैसला किया है। यह बसें प्रदेश के 30 रूटों पर सेवाएं देगी। एक बस की क्षमता 32 सीट की होगी। इन बसों को चलाने की तैयारी करीब पूरी हो चुकी है। टाइम टेबिल आदि को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

परिवहन निगम के जीएम संचालन दीपक जैन ने बताया कि जेएनआरयूएम की बसें पुरानी हो चुकी है, इनकी हटा कर नई बसें चलेंगी। इन बसों के अंदर कैमरा भी लगा होगा। इसके अलावा बसों पर नजर रखने के लिए ग्लोबल पोजिशन सिस्टम(जीपीएस) उपकरण भी लगाया जाएगा।

इन बसों को चरणबद्ध तरीके से रूटों पर उतारा जाएगा। शुरुआत में इनका देहरादून-ऋषिकेश, देहरादून-हरिद्वार आदि रूटों पर संचालन शुरू किया जाएगा। एक पखवाड़े के अंदर सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed